फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लाइसेंसी बंदूक से युवक ने शौचालय में मारी गोली, मौत

Sun, 19 Oct 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू क्षेत्र के पड़री बनमाली गांव का मामला, परिवार में मची चीख-पुकार
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। क्षेत्र के पड़री बनमाली गांव में शनिवार की शाम करीब 5:30 बजे पड़री बनमाली गांव निवासी 45 वर्षीय शशिकांत उर्फ रविशंकर सिंह ने शौचालय में दरवाजा अंदर से बंद कर खुद को लाइसेंसी बंदूक से गोली मार ली। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों में चर्चा है कि बंदूक शशिकांत के पिता के नाम से है। उनकी पहले ही मौत हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही बंदूक के बारे में कुछ कहा जा सकता है।


परिवार वालों के अनुसार, शशिकांत उर्फ रविशंकर सिंह नशे के आदी थे। वह शनिवार की शाम घर आए और घर के अंदर रखे लाइसेंसी बंदूक को लेकर दरवाजे के बाहर शौचालय में चले गए। शौचालय के अंदर से गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन दौड़ते वहां पहुंचे तो उनकी मौत हो चुकी थी। वारदात के बाद पत्नी नीतू सिंह, बेटियां तान्या सिंह (22), पलक कुमारी (17) और बेटा राज सिंह (14) बदहवास हैं। पत्नी रोते-बिलखते हुए कह रही थी कि अब हमनी के गुजर-बसर के कराई। कइसे बेटी कुल के शादी होई। यहीं कहकर रोए जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानेदार दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शशिकांत नशे का आदी था। उसने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या की है। रही बात पिता के नाम से लाइसेंस होने की तो यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें