खुखुंदू। थाना क्षेत्र के सिसवार गांव में होली पर्व पर सीआरपीएफ जवान के घर पर चढ़कर फायरिंग करने के आरोपी को पुलिस ने आखिरकार रविवार को हिरासत में ले ही लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है। हालांकि पुलिस ने शनिवार को ही आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की है।
खुखुंदू क्षेत्र के सिसवार गांव निवासी भोलू यादव सीआरपीएफ के जवान हैं। घर पर उनके पिता रामायण यादव और छोटा भाई प्रेमप्रकाश उर्फ सोनू यादव रहते हैं। होली के दिन पिता-पुत्र गांव में किसी के घर गए थे। उसी समय गांव का मनबढ़ युवक मनीष यादव घर पर चढ़कर गाली-गलौज करते हुए हवाई फायरिंग झोंक दिया और बरामदे में खड़ी बाइक की चाभी भी निकाल ले गया। पुलिस ने सोनू की तहरीर पर शनिवार को गांव निवासी मनीष यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने रविवार को आरोपी मनीष यादव को उसके घर से हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान किया है। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। उसका भारतीय न्याय संहिता के तहत शांतिभंग में चालान किया गया है।