संवाद न्यूज एजेंसी
पैकौली। निहाल हत्याकांड के ग्यारह दिन बीतने को है अभी तक पुलिस नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस सिर्फ दबिश देने की बात कह रही है। पुलिस ने अभी तक नामजद आरोपी में किसी को भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। हालांकि पुलिस इस हत्याकांड के उद्भेदन के करीब होने का दावा कर रही है। पुलिस की माने तो जल्द से जल्द इस घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
मदनपुर थाना क्षेत्र के समोगर निवासी निहाल सिंह की सात नवंबर को दिन में गांव से देवरिया शहर स्थित आवास पर लौटते समय बाइक सवार अपराधियों ने सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। अपराधियों ने दिनदहाड़े जद्दू परसिया के समीप हत्या कर सनसनी फैला दी थी। इस घटना के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दो शूटरों सहित तीन को जेल भेज चुकी है। पुलिस नामजद तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है।
पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस कई लोगों को उठाकर पूछताछ भी कर चुकी है, लेकिन अभी तक तीनों नामजद आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तीनों नामजद लगातार अपना ठिकाना बदल रहे है। उनका मोबाइल नंबर भी बंद मिल रहा है। पुलिस लगातार उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।