फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुलिस को चकमा देकर भागा आरोपी

Wed, 14 Jan 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर। धोखाधड़ी के मामले में आरोपी की तलाश में आजमगढ़ पुलिस मंगलवार को भागलपुर थाना क्षेत्र में आई थी। टीम ने एक दुकान पर छापा मारकर वहां से आरोपी युवक को सामान बेचते पकड़ लिया।
विज्ञापन

उसे बाइक पर बैठाकर पुलिसकर्मी वापस जा रहे थे लेकिन युवक ने बहाना बनाकर बाइक रोकवा लिया और चकमा देकर भाग निकला। जीयनपुर थाना क्षेत्र के लाटघाट कस्बा निवासी एक युवक भागलपुर कस्बे में ननिहाल में रहकर दुकान चलाता है। लाटघाट कस्बे में अपनी पुश्तैनी जमीन बेचने के लिए एक व्यक्ति से छह लाख रुपये लिया था। बाद में उसने दूसरे को अपनी जमीन 12 लाख रुपये में बेच दिया। इसी मामले में पूछताछ करने जीयनपुर पुलिस भागलपुर कस्बे में आई थी। एसओ मईल राकेश सिंह ने बताया कि आजमगढ़ पुलिस ने जानकारी नहीं दी है। वहीं जीयनपुर एसओ राजकुमार सिंह ने बताया कि युवक के खिलाफ शिकायती पत्र मिला है। पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें