फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बहन के घर नेपाल गया कपड़ा व्यवसायी लापता

Mon, 30 Nov 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। छह दिन पूर्व गौरी बाजार से नेपाल स्थित अपनी बहन के घर गए कपड़ा व्यवसायी लापता हो गया। उनके पुत्र ने रविवार को थाने में तहरीर देकर अनहोनी की आशंका जताई है।
विज्ञापन


नगर के पुरानी बाजार वार्ड संख्या छह निवासी राजू गुप्ता की गौरी बाजार में रेडिमेड कपड़े की दुकान है। वह 24 नवंबर को नेपाल स्थित अपनी बहन के घर गए थे। उनके पुत्र शिवम गुप्ता के अनुसार, 25 नवंबर को नेपाल से लौटते समय महराजगंज पहुंचने पर उन्होंने फोन से घरवालों से बात की थी। कुछ घंटे बाद गोरखपुर पहुंचने की जानकारी दी थी। इसके बाद से उनका मोबाइल फोन बंद है।

परिजन ने सगे-संबंधियों के यहां काफी तलाश की मगर उनका कोई सुराग नहीं मिला। रविवार को शिवम ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर पिता की तलाश कराने की गुहार लगाई है। उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका भी जताई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय ने बताया कि उन्हें इस मामले में अभी कोई सूचना नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें