फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क हादसे में घायल कपड़ा व्यवसायी की मौत

Mon, 19 Oct 2026 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। थाना क्षेत्र के मदीना बाजार चौराहा के पास बघौचघाट-पथरदेवा मुख्य मार्ग पर बृहस्पतिवार को हुई दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल कपड़ा व्यवसायी की रविवार को इलाज के दौरान गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रामपुर महुआबारी गांव के टोला बेलम्हा बाजार निवासी अमिताभ प्रजापति (40) की बघौचघाट कस्बे में कपड़े की दुकान थी। बृहस्पतिवार की सुबह वह अपनी बेटियों कुमकुम प्रजापति और ज्योति प्रजापति को बाइक से दवा कराने देवरिया जा रहे थे। उनकी बाइक मदीना बाजार चौराहे के पास पहुंची, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा सभी घायलों को सीएचसी पथरदेवा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए सभी को मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। वहां से अमिताभ प्रजापति की नाजुक स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया मगर परिजन उन्हें गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चार दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद रविवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि चार दिन पहले सड़क हादसे में घायल थे इलाज के दौरान मौत हो गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें