देवरिया। सलेमपुर क्षेत्र के परानछपरा गांव निवासी उपेंद्र यादव से ऑनलाइन धोखाधड़ी कर 12 लाख 89 हजार 370 रुपये हड़प लिए गए। पीड़ित ने दूसरे की पहचान और फर्जी इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड का इस्तेमाल कर रकम ऐंठने का आरोप लगाया है। शिकायत पर साइबर थाने में अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
परानछपरा निवासी उपेंद्र यादव ने पुलिस को शिकायती पत्र में बताया कि किसी शख्स ने दूसरे की पहचान बनाकर उन्हें धोखा दिया और रकम हासिल कर ली। आरोप है कि धोखाधड़ी में फर्जी दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड को असली बताकर इस्तेमाल किया गया। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच निरीक्षक अनिल कुमार को सौंपी गई है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद