फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बघौचघाट को हराकर कर तेवईं ने जीता खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट को हराकर कर तेवईं ने जीता खिताब
विज्ञापन

गौरी बाजार। अशरफ नगर प्रीमियर लीग सीजन-2 की ओर से उपनगर में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट के फाइनल में बघौचघाट की टीम को 23 रन से हराकर तेवईं ने खिताब जीत लिया। मैन ऑफ द मैच परवेज व मैन ऑफ द सीरीज विपुल को घोषित किया गया।
बृहस्पतिवार की रात फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर तेवईं की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 54 रन बनाए। जवाब में बघौचघाट की टीम 31 रन ही बना सकी। प्रतियोगिता में कुल एक दर्जन टीमों ने प्रतिभाग किया। अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष मु.शाकिर हुसैन ने विजेता टीम को ट्राफी प्रदान किया। समापन समारोह में टीपू सुल्तान, सोनू, दुर्गेश शर्मा, अजहर, पुड्डु शर्मा, मनोज शर्मा, अश्विनी सिंह, हसनैन, अंकित जायसवाल, हागीर अंसारी, जावेद, सचिन, राजा, गुलाम रजा, अरशद, आमिर, आरिफ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

तिलौली को हराकर महेन ने खिताब पर जमाया कब्जा
करुअना/सोनाड़ी। क्षेत्र के सोनाड़ी गांव में सम्राट पृथ्वीराज चौहान कैनवास बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को हुआ। इसमें महेन ने तिलौली को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

फाइनल मैच में महेन ने टास जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। निर्धारित ओवर में तिलौली की टीम ने 83 रन बनाया। जवाबी पारी में महेन ने 6.3 ओवर में ही मैच जीत लिया, जिसमें महेन के बल्लेबाज गोलू ने सर्वाधिक रन बनाते हुए चार विकेट चटकाया। मुख्य अतिथि अनिल कुमार सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया। मैच के अंपायर बंटी सिंह, विजेंद्र सिंह, कमेंटेटर भोलू सिंह रहे। इस दौरान शिवांश प्रताप सिंह, युवराज सिंह, गुल्लन सिंह, मंटू सिंह, हर्षित सिंह, गोविंद सिंह, मनीष, राजू, कुणाल, राहुल, मुकेश, रौनक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें