फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्खास्त इंस्पेक्टर की जमानत पर सुनवाई अब 13 को

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्खास्त इंस्पेक्टर की जमानत पर सुनवाई अब 13 को
विज्ञापन

विवेचक सीओ भाटपाररानी ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर मांगा समय
ड्यूटी के दौरान फरियाद लेकर पहुंची मां-बेटी से अश्लील हरकत करने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मां-बेटी के साथ भटनी थाने में ड्यूटी के दौरान अश्लील हरकत करने वाले बर्खास्त इंस्पेक्टर की जमानत पर होने वाली सुनवाई पांच दिन के लिए टल गई। अब 13 जुलाई को सुनवाई होगी। विवेचक ने अपर जिला जज पॉक्सो तृतीय कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर समय मांगा है। बर्खास्त इंस्पेक्टर के जमानत के लिए अधिवक्ताओं का चक्कर कई सिपाही और दरोगा लगा रहे हैं।
भटनी थाने में ड्यूटी के दौरान बर्खास्त इंस्पेक्टर भीष्मपाल सिंह यादव ने 22 जून को फरियाद लेकर पहुंची मां-बेटी से अश्लील हरकत की थी। युवती ने गुपचुप तरीके से अश्लील हरकत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। भीष्मपाल की गंदी हरकत की जानकारी पुलिस विभाग के महकमे को हुई तो हड़कंप मच गया। एसपी के आदेश पर 30 जून को भटनी थाने में बर्खास्त इंस्पेक्टर के खिलाफ केस दर्ज कराया। कार्रवाई के बाद आरोपी इंस्पेक्टर फरार हो गया। इस मामले की शासन स्तर से मॉनिटरिंग हो रही थी। एसपी ने 25 हजार का इनाम फरार इंस्पेक्टर पर घोषित किया था। बुधवार को कोर्ट में इंस्पेक्टर की जमानत पर सुनवाई होनी थी। इस दौरान विवेचक भाटपाररानी सीओ ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर कागजात अधूरा होने की बात कहीं और समय मांगा गया। इस पर न्यायालय ने अगली सुनवाई 13 जुलाई को मुकर्रर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्ज हुआ कलमबंद बयान
देवरिया। भटनी थाने में ड्यूटी के दौरान अश्लील हरकत करने वाले इंस्पेक्टर को बचाने में पुलिस जुटी खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद बुधवार को कोर्ट में पीड़ित युवती को लेकर विवेचक पहुंचे और उसका कलमबंद बयान दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें