फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भठवां पांडेय में विकास के नाम पर आठ लाख का गड़बड़झाला

विज्ञापन
विज्ञापन
भठवां पांडेय में विकास के नाम पर आठ लाख का गड़बड़झाला
विज्ञापन

डीडीओ और पीडी की जांच में हुई अनियमितता की पुष्टि
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। भाटपाररानी ब्लॉक की भठवां पांडेय ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर लाखों का गड़बड़झाला हुआ है। ग्राम विकास अधिकारी ने बिना अभिलेख तैयार किए शौचालय निर्माण पर 11 लाख की धनराशि खर्च कर दी है। जांच में मामला उजागर होने के बाद पीडी ने ग्राम प्रधान और सचिव के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन

डेढ़ साल पूर्व भाटपाररानी में आयोजित तहसील दिवस में स्थानीय निवासी मोहन पांडेय ने ग्राम पंचायत में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत डीएम से की थी। डीएम ने डीडीओ श्रीकृष्ण पांडेय को जांच अधिकारी नामित किया था। नवंबर 2019 में डीडीओ की ओर से दी गई जांच रिपोर्ट में आठ लाख 96 हजार रुपये अनियमितता की पुष्टि की गई थी। ग्राम प्रधान की आपत्ति के बाद मामले की दोबारा जांच पीडी महेश नरायण पांडेय को सौंपी गई। इसमें बार-बार नोटिस के बावजूद पंचायत सचिव ने आरोप से संबंधित साक्ष्य नहीं दिए और न ही जांच के दौरान उपस्थित हुए। पीडी ने पूर्व में डीडीओ की ओर से दी गई जांच आख्या को सही मानते हुए ग्राम प्रधान और सचिव के खिलाफ विधिक कार्रवाई की संस्तुति डीएम से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें