फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अराजकतत्वों ने खंडित कीं मंदिर में मूर्तियां, तनाव

Thu, 14 May 2026 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- तरकुलवा क्षेत्र के कोन्हवलिया बाबू राय गांव का मामला
विज्ञापन

- एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ
- एएसपी, सीओ रुद्रपुर और चार थानों की पुलिस तैनात

तरकुलवा। कोन्हवलिया बाबू राय गांव के टोला खैरवा में छोटी गंडक नदी किनारे स्थित काली माता मंदिर परिसर में स्थापित शिवलिंग, नंदी व बजरंगबली की मूर्ति बुधवार देर रात किसी सिरफिरे ने खंडित कर दी। बृहस्पतिवार की सुबह मंदिर के पुजारी की नजर जब खंडित मूर्तियों पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी, सीओ सदर समेत चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अफसरों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। उधर, प्रशासन की देखरेख में खंडित मूर्तियों को नए सिरे से स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। एहतियात के तौर पर मंदिर परिसर में फोर्स तैनात कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, कोन्हवलिया बाबू राय गांव के खैरवा टोला के बाहर छोटी गंडक के तट पर स्थित सबवट काली माता मंदिर परिसर में शिव मंदिर भी बना हुआ है। मंदिर में नंदी और बजरंगबली की प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। रोज की तरह मंदिर के पुजारी योगेंद्र सिंह बुधवार देर शाम पूजा-अर्चना के बाद मंदिर गेट का ताला बंद कर घर चले गए। बृहस्पतिवार सुबह जब वह मंदिर खोलने पहुंचे तो प्रतिमाएं टूटी देख स्तब्ध रह गए। इसी दौरान पूजा के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने खंडित मूर्तियों को देखकर नाराजगी जताई। इसकी सूचना कुछ ही देर में पूरे गांव में फैल गई। किसी ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामख्याली प्रसाद को दी।
विज्ञापन

कुछ ही देर में कृष्णमोहन सिंह, मनीष राव, अत्री यादव, जितेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में इकट्ठा हो गए। स्थिति तनावपूर्ण होने लगी, इसकी सूचना पुलिस तक पहुंची। घटना की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी (उत्तरी) आनंद कुमार पांडेय, सीओ सदर सतेंद्र कुमार राय के नेतृत्व में तरकुलवा, रामपुर कारखाना, बघौचघाट और महुआडीह थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया तथा घटना की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने मुसहरी मठिया गांव के एक संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया। सीओ ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। नई प्रतिमाएं स्थापित कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें