फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिना बोर्ड की बैठक कराए निकाल दिया टेंडर

Sat, 16 May 2026 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार। डीएम के निर्देश पर शनिवार को हुई लार नगर पंचायत की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। सभासदों ने बिना बोर्ड की बैठक कराए ही करीब तीन करोड़ का टेंडर निकाल देने पर ईओ अमित कुमार सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। हंगामा देख ईओ बीच में ही बैठक छोड़ निकल गए। मामला बढ़ता देख चेयरमैन ने समझाने की कोशिश की, मगर नाराज सभासदों ने एक नहीं सुनी। बैठक का बहिष्कार कर चले गए।
विज्ञापन

नगर पंचायत में बोर्ड की बैठक नहीं होने से नाराज सभासदों ने इसकी शिकायत कुछ दिन पहले डीएम से की थी। डीएम ने नगर पंचायत प्रशासन को बोर्ड की बैठक कराने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में शनिवार को बोर्ड की बैठक आयोजित हुई। सदन की कार्रवाई शुरू शुरू होते ही मनोनीत सभासद अखिलेश सिंह चुनचुन ने ईओ अमित सिंह से पूछा कि बिना बोर्ड की बैठक किए अलग-अलग विकास कार्यों का टेंडर कैसे निकाल दिया गया। इस पर अमित सिंह ने जवाब दिया।
जवाब से सभासद संतुष्ट नहीं हुए। इसके बाद सभासद हंगामा करने लगे। इस बीच ईओ बैठक छोड़ देवरिया मीटिंग में जाने की बात कह निकल गए। यह देख सभासद भी निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें