फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए होगा टेंडर

Tue, 11 Aug 2026 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर की न्यू कॉलोनी समेत पांच मोहल्लों में रसोई गैस की पाइप लाइन बिछाने के लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

संबंधित एजेंसी ने इन क्षेत्रों में कार्य पूरा करने की तैयारी तेज कर दी है। लक्ष्य है कि दिसंबर से पहले सभी चयनित मोहल्लों में पाइप लाइन बिछाकर घरों तक पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की सुविधा पहुंचाई जा सके।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर के अधिकांश हिस्सों में गैस पाइप लाइन का कार्य पूरा हो चुका है मगर न्यू कॉलोनी सहित पांच मोहल्लों में पाइपलाइन बिछाना बाकी है।
पहले जिस संस्था को टेंडर दिया गया था, उसने काम छोड़ दिया है। नए सिरे से टेंडर के बाद पाइप लाइन डालने का कार्य शुरू होगा। बीपीसीएल के अफसर नंदन कुमार ने बताया कि दिसंबर से पहले कार्य पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें