फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रहस्यमय हालात में टेंपो चालक लापता

Sat, 23 Aug 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीबाजार। पोखरभिंडा गांव का एक टेंपो चालक टेंपो सहित रहस्यमय हालात में लापता हो गया। चार दिन बाद भी युवक का पता नहीं लग सका है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम पोखरभिंडा निवासी बृजभान गौड़ ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि उनका 42 वर्षीय पुत्र सतीश चंद्र गौड़ टेंपो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। मंगलवार को वह टेंपो लेकर देवरिया की ओर गया था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की, मगर उसका पता नहीं चला। उसका मोबाइल भी लगातार स्विच ऑफ बता रहा है। प्रभारी निरीक्षक नंदा प्रसाद ने बताया कि पुलिस टीम टेंपो चालक की तलाश में जुटी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें