फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पारा पहुंचा 44 डिग्री, बेहाल रहे लोग

Fri, 31 May 2024 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
चिलाचिलाती धूप व गर्मी से परेशान दिखे राहगीर।संवाद
विज्ञापन
सुबह छाए रहे बादल पर तापमान रहा 33 डिग्री, रात भी रही गर्म
विज्ञापन

- दस सालों में जिले में नहीं पड़ी थी इतनी गर्मी
-फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गर्मी ने जिले का रिकाॅर्ड तोड़ा है। दस सालों में इतनी भीषण गर्मी नहीं पड़ी थी। इस समय तापमान हर रोज बढ़ रहा है। गर्मी कहर बरपा रही है। पारा 43 डिग्री से बढ़कर बृहस्पतिवार को 44 डिग्री पहुंच गया।
शहर में सुबह गर्मी से लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की। बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट के चलते 33 डिग्री दर्ज किया गया, लेकिन 10 बजे के बाद तापमान फिर बढ़ने लगा और गर्मी से लोग बेहाल हो गए। लोग घबराहट, बेचैनी महसूस कर रहे थे। मौसम विज्ञानी के अनुसार, शुक्रवार की शाम से मौसम में बदलाव के आसार हैं। शनिवार को बारिश की संभावना है, जिससे कुछ राहत मिलेगी।
विज्ञापन

तीन दिन से पारा चढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार से बृहस्पतिवार तक पारा दो डिग्री बढ़ गया। सुबह धूप निकली। इसके कुछ देर बाद गर्मी महसूस होने लगी। 10:30 बजे तक धूप काफी तेज हो गई और तापमान करीब 40 डिग्री पहुंच गया। दिन चढ़ने के साथ ही पारा भी बढ़ने लगा। दोपहर में 44 डिग्री तक पहुंच गया। घर से बाहर निकलने में लोगों को सोचना पड़ रहा था। जो लोग निकले वह धूप और गर्मी से परेशान दिखे। वह गंतव्य तक जल्दी-जल्दी पहुंचने में लगे थे।
धूप इतनी तेज थी कि शरीर जैसे झुलस जा रहा था। लोगों को बेचैनी, घबराहट महसूस हो रही थी तो कुछ लोग हांफते दिखे। लोग छांव देख कर थोड़ी देर आराम करने के बाद आगे बढ़ रहे थे। दोपहर में सड़कों पर लोग कम दिखे। आफिस में काम करने वाले भी परेशान रहे। भीषण गर्मी का दिनचर्या पर भी असर पड़ रहा है। वहीं, घरों में भी लोग परेशान रहे। पंखा, कूलर, एसी से भी राहत नहीं मिल रही है। लोग पसीने से तर-बतर हो जा रहे हैं।
बिजली के बार-बार ट्रिप होने से भी लोग परेशान रहे। पूरे दिन कपड़े पसीने से भीग जा रहे थे। जबकि कुछ ही देर में गला सूख जा रहा है। प्यास लग रही है। सड़कों पर निकले लोग सिर ढके नजर आ रहे थे। महिलाएं व युवतियां भी सिर व चेहरा ढक कर निकली थीं। बाजारों में भीड़ कम रही।
मेडिकल कॉलेज में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। गर्मी के कारण मरीज और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ओपीडी में उमस से लोग परेशान थे। वहीं, वार्ड में भर्ती मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पंखे भी काम नहीं कर रहे हैं। वार्ड में एसी न होने से मरीज व तीमारदार परेशान दिखे।
रात भी गर्म होने से नहीं मिल रही राहत
दिन का तापमान चढ़ा रहा है। भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। वहीं, बुधवार की रात में करीब 11 बजे पारा 32 डिग्री रहा, इसके कारण करीब 40-42 डिग्री गर्मी का एहसास हो रहा था, जिससे लोग बेचैन रहे। कुछ लोग देर रात तक छत पर टहलते दिखे तो कुछ सड़क पर निकल कर राहत पाने में जुटे थे। बीच-बीच में बिजली की आवाजाही भी लोगों की मुश्किल बढ़ा रही थी।
विज्ञापन


दस सालों में इतनी भीषण गर्मी देवरिया जिले में नहीं पड़ी थी। तापमान लगातार बढ़ रहा है। इसका कारण ग्लोबल वार्मिंग है। शनिवार को बारिश की संभावना है। इसके चलते तापमान में गिरावट हाेगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
-डॉ. उदयभान मद्धेशिया, असिस्टेंट प्रोफेसर, भूगोल विभाग,
बीआरडीपीजी कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें