फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मेले से घर लौटते समय किशोर पर मनबढ़ों ने किया हमला, दो घायल

Wed, 01 Oct 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। मेला से लौटते समय परासिया तारा गांव में मंगलवार की देर रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष से चार लोगों को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के परासिया तारा गांव के आशीष कुमार (16) पुत्र होरीलाल मंगलवार को मेला करने सलेमपुर आया था। मेला कर वापस लौट रहा था। इसी बीच कुछ युवकों ने उसपर हमला कर दिया। बीच बचाव करने आए जितेंद्र राजभर (34) पुत्र स्व. मोहन लाल राजभर की भी मनबढ़ों ने पिटाई कर दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष से चार लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली लाई, जहां से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया। बुधवार को पुलिस ने दोनों पक्ष के चार लोगों का शांति भंग में चालान किया।
कोतवाल सुनील कुमार पटेल ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी विवाद को देखते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया गया था, लेकिन कोई तहरीर नहीं मिली, जिसके बाद पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें