फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्कार्पियो की टक्कर से किशोर घायल

Mon, 17 Aug 2026 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मईल। थाना क्षेत्र के राजीव नगर तिराहे पर शनिवार को सड़क पार करते समय साइकिल सवार किशोर स्कार्पियो की चपेट में आकर घायल हो गया। घायल का इलाज मेडिकल कॉलेज देवरिया में चल रहा है।
विज्ञापन


एकौना गांव निवासी सागर (12) घरेलू सामान खरीदने राजीव नगर आया था। सामान खरीदने के बाद वह साइकिल से सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान साइकिल फिसलने से वह सड़क पर गिर गया और मईल की ओर से देवरिया जा रही स्कार्पियो की चपेट में आ गया। हादसे में किशोर घायल हो गया।
विज्ञापन


स्कार्पियो सवार लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल किशोर को अपने वाहन से मेडिकल कॉलेज देवरिया पहुंचाकर भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें