फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपित फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपित फरार
विज्ञापन

बरियारपुर (देवरिया)। सदर कोतवाली क्षेत्र के करौदी चौकी के एक गांव में बुधवार शाम शौच के लिए निकली एक किशोरी के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपित फरार हो गए। पीड़िता ने बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर दी, जिसमें घटना का वीडियो बनाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
एक गांव की 13 वर्षीय किशोरी बुधवार शाम घर से शौच के लिए खेत की तरफ निकली। रास्ते में गांव के ही तीन लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद किशोरी के साथ तीनों ने दुष्कर्म किया और फरार हो गए। किशोरी रोते हुए घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। किशोरी के पिता आरोपितों के घर पहुंचे, लेकिन वह उलझ गए। इसी बीच पीड़िता के थाने पहुंचने की जानकारी मिलने पर आरोपित घर छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है, जिसमें सामूहिक दुष्कर्म करने तथा वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में सदर कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, तहरीर मिली है। करौंदी पुलिस चौकी के प्रभारी त्रिवेंद्र मौर्या मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें