फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली के बाजार में समूह की महिलाओं ने दी दस्तक, जगह-जगह लगाए प्रेरणा स्टॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली के बाजार में समूह की महिलाओं ने दी दस्तक, जगह-जगह लगाए प्रेरणा स्टॉल
विज्ञापन

देवरिया। दिवाली के बाजार में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने दस्तक दे दी है। जिले के अलग-अलग जगहों पर प्रेरणा स्टॉल लगाए गए हैं। महिलाओं ने विभिन्न समूहों के उत्कृष्ट उत्पादों का चयन कर प्रेरणा स्टॉल में शामिल किया है, ताकि उनके उत्पादों की विश्वसनीयता आगे भी बनी रहे।
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने जिले में आठ जगहों पर प्रेरणा स्टॉल लगाया है। पांच समूह की महिलाओं ने अपने विशिष्ट उत्पादों के सहारे विकास भवन स्थित सरस इंपोरियम को लुभावना लुक दिया है। देसही ब्लॉक के बेलवा में एनआरएलएम की ओर से गठित किरन स्वयं सहायता समूह के झूमर, तिलकदानी, कढ़ाई वाले चादर, माइक्रम डोरी के बने सजावटी उत्पाद लोगों को खूब भा रहे हैं। सदर ब्लॉक के सुरौली गांव में गठित राधा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने तिल, नारियल व रामदाना के लड्डू बनाए हैं। गुड़ के पेड़े की डिमांड भी ज्यादा है। गौरीबाजार और बनकटा ब्लॉक से कई समूह प्रेरणा स्टॉलों को एलईडी उत्पाद मुहैया करा रही हैं।
विज्ञापन

लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह बरवामीर छापर की महिलाओं ने देसी गाय के गोबर से निर्मित गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमा, श्री, स्वाष्तिक, ओम, दीया आदि सरस इंपोरियम में सजाया है। राधे-राधे स्वयं सहायता समूह सिंगही के अचार, नमकीन, बेसन के लड्डू लोगों को खूब भा रहे हैं। सरस इंपोरियम पर आ रहे उत्पादों को बनाने और बेचने में जिले की दो हजार से अधिक महिलाएं सहभागिता निभा रही हैं।
यहां सजे हैं प्रेरणा स्टॉल
विकास भवन स्थित सरस इंपोरियम के अलावा समूह की महिलाओं ने जिले के सात ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रेरणा स्टॉल लगाए हैं। इसमें देवरिया सदर, भलुअनी, बैतालपुर, देसही देवरिया, रामपुर कारखाना, पथरदेवा, गौरीबाजार में स्टॉल लगाए गए हैं।
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूहों को कारोबार करने के लिए जिला मुख्यालय से लगायत ब्लॉकों पर जगह उपलब्ध करा दिया गया है। प्रेरणा स्टॉल के माध्यम से महिलाएं अपने उत्पादों की ब्रांडिंग व बिक्री कर रही हैं। दिवाली पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
- सुमित यादव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, डीसी एनआरएलएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें