फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दोस्तों के साथ छोटी गंडक में नहा रहे किशोर की डूबकर मौत

Thu, 18 Jun 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
फाइल फोटो असलम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। दोस्तों के साथ नदावर घाट पर छोटी गंडक नदी में नहा रहा एक किशोर गहरे पानी में डूब गया। किशोर को नदी में डूबता देख उसके साथी भाग गए।
हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मछुआरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को नदी से निकलवाया।
बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के करमासी टोला मिश्रौली गांव निवासी असलम (15) पुत्र नैनुदीन बुआ गुड्डी देवी के घर सलेमपुर के वार्ड नंबर-दो पिपरा नाजिर धोबी गली में रह रहा था। परिजनों के मुताबिक, बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे असलम घर से निकला। कब वह नदी में नहाने चला गया, इस बात की जानकारी नहीं हो पाई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उसे डूबता देख उसके साथी घबरा गए और वहां से भाग निकले। बाद में उसके एक दोस्त ने परिवार के लोगों को हादसे की सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और फोन कर पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही कोतवाल दिनेश कुमार मिश्र, नायब तहसीलदार गोपालजी, पुलिस व राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

मछुआरों की मदद से नदी में तलाशी अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद शव नदी से निकाला गया। एसडीएम दिशा श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचीं औा शोक संतप्त परिवार को ढांढ़स बंधाते हुए आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। कोतवाल दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें