फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पढ़ाई के लिए डांटने पर किशोर ने ट्रेन से कटकर दे दी जान

Sun, 19 Apr 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। क्षेत्र के गौरी बाजार पूर्वी रेलवे ढाला पर शुक्रवार की रात करीब एक बजे एक किशोर की ट्रेन के आगे कूद गया। इससे उसकी मौत हो गई। सुबह उसकी पहचान हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि पिता की डांट से क्षुब्ध होकर आठ अप्रैल से घर से लापता था।
विज्ञापन

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर के टोला मछरियहवा निवासी दीपक भारती (17) पुत्र रामानंद आठ अप्रैल को घर छोड़कर कहीं चला गया था। बताया जा रहा है कि पढ़ाई को लेकर परिजनों ने डांट दिया था। परिजनों ने आसपास और सगे संबंधियों से पूछताछ की। कहीं पता न मिलने पर इस आशय की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
बताया जाता है कि 17 अप्रैल की आधी रात में उसने गौरी बाजार पहुंचने की सूचना परिजनों को दी। रात एक बजे के लगभग ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें