फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्रेम प्रसंग में टाॅवर पर चढ़ गया किशोर

Wed, 20 May 2026 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा हरिमहुअवा में बुधवार को प्रेम प्रसंग में एक किशोर मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई और अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना मिलने पर माैके पर पहुंची बघौचघाट पुलिस ने मान-मनाैव्वल किशोर को नीचे उतरवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बिहार के गोपालगंज जिले के कटेया थानाक्षेत्र के एक गांव का रहने वाला 17 वर्षीय किशोर सुबह अचानक टॉवर पर चढ़ गया। ग्रामीणों ने किशोर को टाॅवर पर चढ़ते देख पुलिस को सूचना दी। इसके बाद थानाध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने काफी देर तक किशोर को समझाया-बुझाया। इसके बाद वह नीचे उतरने को तैयार हुआ। किशोर को टॉवर से सुरक्षित उतारने के बाद पुलिस ने उसकी काउंसिलिंग कराई तथा परिजनों को सूचना दी। थानाध्यक्ष अनिल तिवारी के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें