फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पहचान छिपाकर किशोरी का यौन शोषण, हिरासत में आरोपी

Tue, 09 Jun 2026 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। बघौचघाट थाना क्षेत्र के बसडीला मैनुद्दीन गांव के एक युवक ने पहचान छिपाकर थाना क्षेत्र की एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी का यौन शोषण किया।
विज्ञापन

किशोरी के गर्भवती होने पर आरोपी उसे कहीं लेकर भागने की फिराक में था, मगर परिजनों ने रास्ते में पकड़ लिया। परिजन उसे थाने ले गए, जहां उसने आपबीती बताई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस सनसनीखेज मामले की जानकारी होने पर सीओ सदर संजय कुमार रेड्डी ने थाने पहुंचकर किशोरी और उसके परिजनों से पूछताछ की।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का संपर्क मोबाइल के जरिये बसडीला मैनुद्दीन गांव के रिजवान नामक युवक से हो गया। आरोप है कि उसने अपना नाम जुगनू बताकर किशोरी को प्रेम-जाल में फंसा लिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर वह उसका यौन शोषण करने लगा। किशोरी जब गर्भवती हो गई तो आरोपी ने पहले गर्भपात का दबाव बनाया। जब किशोरी राजी नहीं हुई तो उसे कहीं लेकर भागने की योजना बनाई।
विज्ञापन

सोमवार की रात में भागते समय पड़ोस के गांव तक जाते-जाते किशोरी को परिजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद परिजनों के साथ पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत की। पीड़ित ने कहा है कि आरोपी उसे जुगनू नाम बताते हुए खुद को हिंदू बताया था। प्रार्थना पत्र में किशोरी ने आरोपी का नाम जुगनू ही लिखा था।
विज्ञापन

पुलिस ने जब आरोपी को लेकर थाने पहुंची और पूछताछ शुरू की तो उसके आधार कार्ड पर उसका नाम रिजवान पुत्र रियासत अंकित था। इसके बाद किशोरी और उसके परिजनों को सच की जानकारी हुई।
सच्चाई जानकर किशोरी और उसके परिजनों के होश उड़ गए। इसके बाद किशोरी ने दोबारा प्रार्थना पत्र दिया और उसमें आरोपी का सही नाम रिजवान लिखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें