तरकुलवा। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को चार दिन पहले युवक शादी का झांसा देकर भाग ले गया। किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर प्राथमिक की दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि 17 वर्षीय बेटी को चार जुलाई की दोपहर करीब 12 बजे बरियारपुर थाना क्षेत्र के लाहिलपार गांव का विवेक कुशवाहा बहला-फुसलाकर कर अपने साथ कहीं ले गया है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा है।
थाना प्रभारी अजहर अब्बास जैदी ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी युवक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद