फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्कूल गई दो किशोरियां गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर मिलीं

Thu, 09 Jul 2026 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। नगर की दो किशोरियां स्कूल जाने के लिए बुधवार की सुबह घर से निकलीं। जब वह स्कूल नहीं पहुंची तो परिजन को स्कूल से सूचना मिली। परिजन उन्हें ढूंढ़ने लगे। बाद में दोनों को नाटकीय ढंग से ट्रेन से उतरते समय गोरखपुर आरपीएफ टीम ने खोज लिया। परिजन भी उन्हें लेने गोरखपुर पहुंच गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नगर के अलग-अलग वार्डों की दो किशोरी सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकलीं। दोनों स्कूल न जाकर सुबह करीब 7:40 बजे छपरा नौतनवा इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में बैठ गईं। उन्हें ट्रेन पर चढ़ते समय एक शख्स ने पहचान लिया। उधर, परिचित शख्स दोनों किशोरियों की निगरानी करता रहा। परिजन ने इसकी सूचना भाटपार रानी थाने में दी। आरपीएफ और जीआरपी को भी सूवना दी गई।

आरपीएफ और जीआरपी की टीम सक्रिय हो गई। गोरखपुर में ट्रेन से उतरते समय आरपीएफ की टीम ने दोनों को कब्जे में लिया। थानाध्यक्ष भाटपार रानी अभिषेक राय ने बताया कि दोनों गोरखपुर में मिल गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें