फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पान खाकर पढ़ाते मिले शिक्षक, सचिव ने किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
पान खाकर पढ़ाते मिले शिक्षक निलंबित
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश एससी-एसटी आयोग की सचिव की संस्तुति पर हुई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया/बैतालपुर। उत्तर प्रदेश एससी-एसटी आयोग की सचिव उर्मिला देवी सोनकर ने शुक्रवार को गौरीबाजार ब्लॉक के प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय इंदूपुर द्वितीय में जींस का पैंट और टी-शर्ट पहनकर पान खाकर पढ़ाते मिले प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया। उनकी संस्तुति पर यह कार्रवाई बीएसए ने की। यहां वह पठन-पाठन की गुणवत्ता और मिड-डे मील की व्यवस्था से भी असंतुष्ट दिखीं।
विज्ञापन

सचिव दोपहर पौने दो बजे गौरीबाजार ब्लॉक के मठिया माफी प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय पहुंचीं। यहां उन्हें सब कुछ ठीक मिला। इसके बाद वह प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय इंदूपुर द्वितीय पहुंचीं। यहां उन्हें प्रधानाध्यापक आशीष सिंह जींस की पैंट और टी-शर्ट पहनकर पान खाकर पढ़ाते मिले। इसपर उन्होंने कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कक्षाओं में जाकर बच्चों को हिंदी वर्णमाला की किताब पढ़ने को कहा तो ज्यादातर बच्चे सही उच्चारण नहीं कर सके। नौ और बारह का पहाड़ा भी नहीं सुना सके। विद्यालय में मिड-डे मील की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं मिली। जब उन्होंने प्रधानाध्यापक से व्यवस्थाओं पर जवाब तलब किया तो वह टालमटोल करने लगे। उन्होंने प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई के लिए बीएसए से संस्तुति की। इसपर उन्होंने तत्काल प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें