फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित की मां का आरोप-कार्रवाई की बजाय पुलिस कर रही है टालमटोल
विज्ञापन

न्याय नहीं मिलने पर मां ने दी आत्मदाह की चेतावनी, लार थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला,
संवाद न्यूज एजेंसी
मेहरौनाघाट(देवरिया)। निराश्रित महिला से घर में घुसकर उसकी नाबालिग बेटी से एक युवक ने छेड़खानी की। मां ने जब उसका विरोध किया तो मनबढ़ युवक ने डंडे से उसके सिर पर हमला कर दिया। जिससे उसका सिर फट गया। घायल महिला का सीएचसी में उपचार हुआ। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। लेकिन कार्रवाई के बजाए पुलिस टाल मटोल कर रही है। वहीं पीड़ित महिला ने न्याय नहीं मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

लार थाना क्षेत्र के एक गांव में पति की मौत के बाद एक महिला अपने चार बेटे बेटियों का मेहनत मजदूरी करके पेट पाल रही है। गांव का एक युवक उसकी बड़ी बेटी से आए दिन छेड़खानी करता है। पारिवारिक स्थिति के कारण वह कुछ नहीं कहती थी। शुक्रवार रात 9 बजे शराब के नशे में धुत युवक जबरन उसके घर में घुस आया नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करने लगा। जब मां बीच-बचाव करने गई तो घर में पड़े डंडे से हमला कर मनबढ़ युवक ने उसका सिर फोड़ दिया। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग जुट गए। उसे एंबुलेंस की मदद से लार सीएचसी पहुंचाया। जहां उसका उपचार हुआ। पीड़ित महिला ने लार थाना पर तहरीर दी है। एसओ विजय सिंह गौर ने बताया कि अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें