नौकरी दिलाने के नाम पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का आरोप है कि ग्राम प्रधान और उसके साथ रहने वाले एक व्यक्ति ने आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर छेड़खानी की। महिला की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित दो लोगों के खिलाफ सोमवार को मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान ने कुछ दिन पहले आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर एक फार्म भरवाया और मोबाइल फोन नंबर ले लिया। इसके बाद बार-बार फोन करता था तो उसके नंबर को ब्लैक लिस्ट में डाल दी। इससे खुन्नस खाए ग्राम प्रधान ने आठ नवंबर को दुकान बंद कर घर जाते समय रास्ते में शराब के नशे में रोक लिया और बांह पकड़ कर छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो वह फरार हो गया। इसी दौरान एक व्यक्ति उसके साथ था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।