देवरिया। खेल निदेशालय की ओर से 27 से 30 जनवरी तक लखनऊ में प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक हैंडबाल प्रतियोगिता आयोजित होगी।
वहीं चार से सात फरवरी तक कानपुर में प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर महिला बास्केटबाल एवं 23 से 26 जनवरी तक गोरखपुर में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष बास्केटबाल प्रतियोगिता होगी।
जिला क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बुधवार को बताया कि तीनों प्रतियोगिताओं के लिए जिला ट्रायल 17 जनवरी को सुबह 10 बजे से आयोजित होगा। वहीं गोरखपुर मंडल की टीम 18 जनवरी को चुनी जाएगी। संबंधित खेलों के निर्धारित उम्र वर्ग के खिलाड़ी इसमें प्रतिभाग कर सकेंगे। जिले के स्कूल-कॉलेजों के प्रधानाचार्य भी अपने खिलाड़ियों को इसमें भेज सकते हैं।