फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 18 को, बनाए गए दस केंद्र

Thu, 16 Jan 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 18 जनवरी को जिले के 10 केंद्रों पर आयोजित होगी इसमें 3533 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं। जनपद स्तर पर 16 ब्लॉक के लिए कुल 10 केंद्र बनाए गए हैं। शहर के मेहड़ा पुरवा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में सत्र 2025-26 में कक्षा छह में नामांकन के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा इस बार 18 जनवरी को सुनिश्चित की गई है। इस बार जिले में कुल 10 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें पथरदेवा ब्लॉक के परीक्षार्थी एसएसबीएल इंटर कॉलेज, रुद्रपुर में सतासी इंटर कॉलेज, देसही देवरिया व तरकुलवा में जगत नारायण इंटर कॉलेज पकड़ी वीरभद्र, रामपुर कारखाना में अशोक इंटर कॉलेज डुमरी, देवरिया शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में राजकीय इंटर कॉलेज, भलुअनी, बरहज व बैतालपुर के लिए बीआरडी इंटर कॉलेज देवरिया, भटनी में सुभाष इंटर कॉलेज, भाटपाररानी व बनकटा क्षेत्र में बीआरडी कृषक इंटर कॉलेज भाटपाररानी, सलेमपुर, भागलपुर व लार के लिए बापू इंटर कॉलेज सलेमपुर, गौरीबाजार ब्लॉक के परीक्षार्थी चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज देवगांव गौरीबाजार में परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय की प्रधानाचार्य निरुपमा सिंह ने बुधवार को बताया कि परीक्षा केंद्रों के संबंध में आवश्यक तैयारियां चल रही हैं। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र भी लिखा गया है कि जिन माध्यमिक विद्यालयों में परीक्षा होनी हैं वहां के प्रधानाचार्य निर्धारित तैयारी पूरा कर लें। 18 जनवरी को परीक्षा सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 तक होगी। सुबह 11 बजे तक परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दे दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को इस संबंध में राजकीय इंटर कॉलेज में जिला प्रशासन व अन्य जिम्मेदार अधिकारियों की बैठक भी निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें