फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रामजानकी मार्ग के चौड़ीकरण के लिए पहुंची टीम, किया चिन्हांकन

Wed, 10 May 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या से कपरवार के रास्ते बिहार की राह होगा आसान, सड़क बनेगी फोरलेन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के कपरवार घाट से मेहरौना बार्डर तक रामजानकी मार्ग एनएच 227 ए के चौड़ीकरण का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए सर्वेयर टीम ने मंगलवार को कपरवार में सड़क के दोनों तरफ की जमीन का सर्वे किया। सड़क के फोरलेन बनने से अयोध्या से बिहार की राह आसान हो जाएगी। जबकि व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

सर्वेयर टीम के रोशन, राहुल और मिथिलेश दोपहर को कपरवार पहुंचे। कर्मी मध्य सड़क से दोनों तरफ साढ़े दस मीटर पर निशान लगा रहे थे। गांधी चौक से पानी की टंकी के आगे स्कूल तक बने अधिकांश मकान जद में आ रहे थे। सर्वेयर टीम का कहना था कि विभाग की ओर से चिन्हांकन के लिए निर्देश दिया गया है। हो रहे चिन्हांकन और रामजानकी मार्ग के फोरलेन कार्य में तेजी से लोगों में हर्ष है। लोग काफी उत्साहित थे। भारत माला शृंखला योजना के तहत बड़हलगंज से मेहरौना तक करीब 61 किलोमीटर तक रामजानकी मार्ग को फोरलेन में तब्दील किया जाना है। कपरवार घाट से मेहरौना तक 40 किलोमीटर लंबी, 10 मीटर चौड़ा और कुछ जगहों पर सात मीटर चौड़ी सड़क है। जिसे फोरलेन किया जाएगा। होने वाले चौड़ीकरण के लिए बरहज के 23 और सलेमपुर के 22 गांवों के किसान 15 दर्जन के करीब किसानों की 75 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जाएगी। मंत्रालय ने किसानों का मुआवजे तक करते हुए पहली किश्त करीब 50 करोड़ रुपये जारी कर दिया गया है। एसडीएम योगेश कुमार ने बताया कि एनएच विभाग की ओर से सड़क का चौड़ीकरण किया जाना है। जिसके तहत कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें