फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: वार्षिकोत्सव में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

Tue, 09 May 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
वर्षिकोत्सव समारोह में बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।संवाद
विज्ञापन
प्रज्ञा इंटर कालेज में हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। स्थानीय नगर पंचायत के प्रज्ञा इंटर कॉलेज में रविवार की रात वार्षिकोत्सव समारोह में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया कार्यक्रम का शुभारंभ रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, प्रस्तुत किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रभक्ति, भोजपुरी, कव्वाली, नृत्य, लोक नृत्य, पर्यावरण, गूगल, सोशल मीडिया तथा रिकॉर्डिंग डांस प्रस्तुत किए। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राष्ट्रीय गीत पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिसे दर्शकों ने सराहा। विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ता है। तथा उन्हें प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है। विद्यालय के डायरेक्टर एसपी जायसवाल ने आए हुए अतिथियों को स्मृति चिह्न एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य आर एन सिंह ने सभी के प्रति जताते हुए कहा कि विद्यालय अभिभावकों एवं छात्रों के सहयोग से निरंतर प्रगति के पथ पर है, इसमें उनका सहयोग अपेक्षित है। इस दौरान गिरीश गुप्ता, सुमन सिंह, प्रियंका मिश्रा, पूजा पटवा, अंजली श्रीवास्तव, अतुल शर्मा, रोहित सिंह, वैष्णवी तिवारी, रवि यादव, आर्यन सिंह, सत्य यादव, अलका अंसारी, संजना और खुशी चौरसिया सहित अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें