फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मिड-डे मील घोटाले की जांच में जुटी लोकायुक्त की टीम...तीन घंटे तक खंगालती रही कागजात

Thu, 07 Aug 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भाटपाररानी। लोकायुक्त के निर्देश पर गठित जांच टीम ने बृहस्पतिवार को मिड-डे मील में हुए घोटाले की जांच के लिए पूर्वांचल शिक्षण संस्थान, पकड़ी बाबू में डेरा डाला। टीम ने तीन घंटे तक रिकाॅर्ड की पड़ताल की।
स्थानीय निवासी रीतुल विशेन ने मिड-डे मील में गड़बड़ी और वित्तीय अनियमितताओं की पहले प्रशासन और फिर लोकायुक्त से शिकायत की थी। पहले हुई जांचों से असंतुष्ट होकर उन्होंने आपत्तियां दर्ज कराईं, जिस पर संज्ञान लेते हुए लोकायुक्त ने मंडलायुक्त गोरखपुर को दोबारा जांच कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस आदेश के अनुपालन में एसडीएम कुशीनगर के नेतृत्व में एक त्रिस्तरीय जांच टीम गठित की गई। बृहस्पतिवार को टीम के प्रभारी पंकज वर्मा पुलिस उपाधीक्षक/अन्वेषण अधिकारी और उनके सहायक आयुष मणि त्रिपाठी ने पूर्वांचल शिक्षण संस्थान और उसके बाद राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज पकड़ी बाबू में जाकर बच्चों की उपस्थिति रजिस्टर, मिड-डे मील वितरण से जुड़े अभिलेख और नाम-पता का मिलान किया।
विज्ञापन

टीम ने मौके पर उपस्थित लोगों से जानकारी जुटाई और मिड-डे मील वितरण की वास्तविकता की पुष्टि करने की कोशिश की।
सुरक्षा के मद्देनज़र जांच टीम के साथ देवरिया पुलिस लाइन से स्कॉट भी भेजा गया था। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह खुद पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।
एसडीएम रत्नेश तिवारी ने बताया कि जांच टीम लोकायुक्त के निर्देश पर कार्य कर रही थी। तहसील प्रशासन का इस जांच से कोई सीधा संबंध नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें