फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से मतपत्र लाने के लिए रवाना हुई टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से मतपत्र लाने के लिए रवाना हुई टीम
विज्ञापन

देवरिया। पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर प्रशासन जुटा है। दिल्ली से 88 लाख मतपत्र लाने के लिए सोमवार को देर शाम कर्मचारी कलेक्ट्रेट परिसर से कुल छह वाहनों से रवाना हो गए। मतपत्र स्टील के बाक्स में सुरक्षित लाए जाएंगे। साथ ही सुरक्षा भी तैनात किए गए हैं।
पंचायत चुनाव में चार पदों प्रधान, ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सदस्य के लिए एक साथ चुनाव होगा। चारों पदों के लिए 88 लाख मतपत्र लाने के लिए मतपत्र प्रभारी/ कृषि उपनिदेशक एके मिश्र के नेतृत्व में सहायक प्रभारी अधिकारी मतपत्र/जिला कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा व भूमि संरक्षण अधिकारी संतलाल गुप्ता के अलावा 23 कर्मचारी कलेक्ट्रेट परिसर से देर शाम दिल्ली के लिए रवाना हुए। टीम को मतपत्र लाने के लिए करीब स्टील के 350 बाक्स, ताले के अलावा स्टेशनरी व अन्य सामग्री उपलब्ध कराई गई थी। एआरटीओ की ओर से अधिकारियों के लिए एक चारपहिया वाहन, कर्मचारियों के लिए एक मिनी बस तथा मतपत्र के चार बड़े वाहन की व्यवस्था की गई थी। टीम के साथ एक इंस्पेक्टर के नेतृत्व में आठ सुरक्षा कर्मियों भी रवाना हुए। कर्मचारियों के लिए उपलब्ध कराई गई बस पुरानी होने पर नाराजगी जताई गई। इसके बाद एआरटीओ ने दूसरी बस उपलब्ध कराई। दिल्ली में 30 दिसंबर को मतपत्र उपलब्ध कराया जाएगा। टीम मतपत्रों का मिलान करने के बाद स्टील के बाक्स में रखकर सील करेगी। इसके बाद देवरिया के चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोआपरेटिव सभागार में बने स्ट्रांग रूम में रखे जाएंगे मतपत्र
पंचायत चुनाव में मतपत्र रखने के लिए कोआपरेटिव सभागार को स्ट्रांग रूम बनाया गया है। दिल्ली से मतपत्र आने के बाद उसे स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा जाएगा। इससे पहले वाराणसी से 5.14 लाख मतपत्र मंगाए जा चुके हैं, जिसे स्ट्रांग रूम में रखा गया है। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। चौबीस घंटे सुरक्षा कर्मी मुस्तैद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें