फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लीलापुर सीएचसी में विवाद की जांच के लिए टीम गठित

Sun, 25 May 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देसही देवरिया। बैतालपुर विकास खंड क्षेत्र के लीलापुर सीएचसी मेंं तैनात एलटी से जुड़े प्रकरण की जांच के लिए सीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने टीम गठित की है।
यह टीम एलटी पर लगे आरोपों और इससे जुड़े अन्य मामलों की जांच कर रिपोर्ट सीएमओ को देगी। इसके बाद स्पष्ट होगा कि उन पर लगे आरोप सही हैं या गलत।
बैतालपुर विकास खंड क्षेत्र के लीलापुर गांव स्थित सीएचसी में तैनात स्वास्थ्यकर्मियों के बीच हुआ तनाव का मामला सीएमओ कार्यालय तक पहुंच गया है।
सीएमओ ने इसकी जांच के लिए डिप्टी सीएमओ डॉ. आरपी यादव के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम गठित की है। इसमें सीएचसी प्रभारी डॉ मनीष सिंह भी शामिल हैं।
बता दें कि लीलापुर स्वास्थ्य केंद्र पर देवेंद्र प्रताप सिंह एलटी के पद पर तैनात हैं। बीते दिनों कुछ मरीजों ने उच्च अधिकारियों से मिलकर आरोप लगाया था कि यहां खून की जांच नहीं होती। कुछ स्वास्थ्यकर्मियों ने भी अपने साथ अभद्रता का आरोप लगाया था। चिकित्साधिकारी डॉ. अभिनव राव ने भी सीएचसी प्रभारी डॉ. मनीष सिंह से मिलकर इस बात की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर एलटी देवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि सामान के अभाव में खून की जांच नहीं हो पा रही है। इस बात से विभागीय प्रक्रिया के तहत प्रभारी डॉ. मनीष सिंह को अवगत कराया जा चुका हैं। सभी आरोप बेबुनियाद हैं। डॉ. अभिनव राव, कर्मचारियों को अपने पक्ष में कर उसके विरुद्ध साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें