देवरिया। बिना पंजीकरण और सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर संचालित कोचिंग संस्थानों की जांच की जाएगी। डीआईओएस ने तहसीलवार जांच टीम का गठन किया है।
टीमों का नेतृत्व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारी व प्रधानाचार्य व उप प्रधानाचार्य करेंगे। इनके साथ राजकीय शिक्षक सहयोग में रहेंगे। नामित टीमें अपने-अपने तहसील क्षेत्रों में संचालित कोचिंग सेंटरों का स्थलीय निरीक्षण करेंगी।
टीम में एडीआईओएस विजय कुमार राय को सदर तहसील, जीआईसी प्रधानाचार्य को रुद्रपुर, एडीआईओएस नीलेश पांडेय को सलेमपुर, प्रधानाध्यापक जयप्रकाश यादव को बरहज और जीआईसी देवरिया के उप प्रधानाचार्य महेंद्र प्रसाद को भाटपार रानी तहसील की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संवाद