फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: उग्रसेन सेतु मरम्मत के लिए पहुंची टीम, आज से शुरू हो सकता है काम

विज्ञापन
लखनऊ से पहुंची टीम।
विज्ञापन
बरहज। कपरवार के राप्ती तट स्थित उग्रसेन सेतु पर बने होल की मरम्मत के लिए सोमवार को लखनऊ के एक फर्म की 12 सदस्यीय टीम पुल पर पहुंच गई। टीम मंगलवार से मरम्मत कार्य शुरू कर सकती है।
विज्ञापन

कपरवार के राप्ती तट स्थित उग्रसेन सेतु के पश्चिमी छोर पर बड़ा होल बन जाने से रामजानकी मार्ग के रास्ते आवागमन बाधित हो गया है। इस रास्ते से वाराणसी, प्रयागराज, आजमगढ़, जौनपुर, अयोध्या, बिहार आदि जगहों के लिए लोगों की आवाजाही होती है। एनएच 227 ए की ओर से पुल मरम्मत के लिए सेतु निगम की टेक्निकल टीम को बुलाई गई है। सुबह 12 सदस्यीय टीम अपने साजो-सामान के साथ कपरवार उग्रसेन सेतु पर पहुंची। मरम्मत करने वाली फर्म के इंजीनियर मन्नू श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार से क्षतिग्रस्त हिस्से की तोड़ाई कराए जाने के साथ मरम्मत काम शुरू करा दिया जाएगा। पुल के बनकर तैयार होने में करीब एक माह का समय लग सकता है। जबकि क्षतिग्रस्त हिस्सा पक कर तैयार होने के बाद आवागमन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन




उग्रसेन सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत के लिए लखनऊ की टीम बुलाई गई है। मंगलवार से मरम्मत का काम शुरू करा दिया जाएगा।
- नुसरत खान पीडी, पीईयू मोर्थ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें