फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चयन वेतनमान के रूप में शिक्षकों को मिलेगी वेतन वृद्धि

Tue, 22 Sep 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार। ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत करीब 20 शिक्षकों के लिए खुशखबरी है। एक ही पद पर 10 वर्ष की संतोषजनक सेवा पूरी करने वाले इन शिक्षकों को जल्द ही चयन वेतनमान का लाभ मिलने जा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से सभी पात्र शिक्षकों की ऑनलाइन आख्या और संस्तुति कर प्रकरण अग्रसारित कर दिया गया है, जिससे शिक्षकों में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन

क्षेत्र के 136 परिषदीय विद्यालयों में लगभग 500 नियमित शिक्षक कार्यरत हैं। इनमें से करीब 20 शिक्षकों की नियुक्ति एक सितंबर 2016 को हुई थी, जिन्होंने सितंबर में अपनी सेवा के 10 वर्ष सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के नियमों के अनुसार, एक ही पद पर बिना पदोन्नति के लगातार 10 वर्ष की संतोषजनक सेवा पूरी करने वाले शिक्षकों को चयन वेतनमान का हकदार माना जाता है।
चयन वेतनमान का लाभ मिलने से संबंधित शिक्षकों के मूल वेतन में बढ़ोतरी होगी, जिससे उनके वेतन में प्रतिमाह करीब 2500 से 3000 रुपये तक का इजाफा होगा। इसके साथ ही वेतन से जुड़े अन्य वित्तीय लाभ भी बढ़ जाएंगे। सेवा के 10 साल पूरे होने के बाद से ही शिक्षक इस वित्तीय लाभ की प्रतीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि 10 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले पात्र शिक्षकों की ऑनलाइन आख्या और संस्तुति कर फाइलें आगे भेज दी गई हैं। विभागीय नियमों के अनुसार सभी पात्र शिक्षकों को नियमानुसार चयन वेतनमान का लाभ प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें