फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दिल्ली की महारैली में शामिल होंगे शिक्षक

Sun, 29 Mar 2026 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को शिक्षक भवन में जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। ब्लॉकवार समीक्षा करते हुए टीईटी मुद्दे पर उग्र आंदोलन का ऐलान किया गया है। चार अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित महारैली में एक हजार शिक्षक शामिल होंगे।
विज्ञापन

बैठक प्रदेशीय नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेशीय पर्यवेक्षक, प्रदेशीय मंत्री श्रीधर मिश्रा और मंडलीय पर्यवेक्षक एवं मांडलिक मंत्री बस्ती चंद्रिका सिंह की देखरेख में आयोजित की गई। प्रदेशीय मंत्री कहा कि आरटीई लागू होने से पूर्व वर्ष 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्य करने एवं अर्हता न होने पर पद से हटाने का आदेश अन्यायपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें