फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विद्यालयों के विलय के विरोध में गरजे शिक्षक, दी चेतावनी

Wed, 09 Jul 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने मंगलवार को बीएसए कार्यालय पर चार घंटे तक धरना दिया। कम नामांकन वाले विद्यालयों के मर्ज करने के विरोध में उन्होंने शासन की मंशा को जमकर कोसा और इसे वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

इसके बाद संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ.सत्यप्रकाश सिंह व जिला मंत्री आनंद प्रकाश यादव के नेतृत्व में बीएसए कार्यालय से लेकर सिविल लाइंस होते हुए कलक्ट्रेट तक मुख्यमंत्री को संबोधित 10 सूत्री मांगों का ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम अवधेश निगम को सौपा।
अन्य शिक्षक संगठनों ने भी इसे समर्थन दिया। धरने में वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि सरकार ग्रामीण बच्चों को शिक्षा से वंचित कर प्राइवेट विद्यालयों को बढ़ावा दे रही है। इससे विद्यालयों में शिक्षकों की पदोन्नति नहीं होगी और भविष्य में बीएड और बीटीसी डिग्री प्राप्त युवा बेरोजगारी के राह पर होंगे।
विज्ञापन

जिला मंत्री आनंद प्रकाश यादव, जिला संयुक्त मंत्री ऋषिकेश जायसवाल, माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संरक्षक अवधेश सिंह ने भी संबोधित किया। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष दिनेश मणि त्रिपाठी, संयुक्त मंत्री ऋषिकेश जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी संदीप कुमार द्विवेदी, माशिसं के जिला मंत्री विजय भारत सिंह, बैजनाथ पति त्रिपाठी, जयप्रकाश सिंह ,विनोद मिश्रा आदि शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें