फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कार्यशाला में शिक्षकों ने सीखे बच्चों को निपुण बनाने के गुर

Sat, 01 Nov 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
निपुण कार्यशाला में उप​स्थित परिषदीय ​शिक्षक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। शहर के कसया रोड स्थित एक लॉन में जनपद स्तरीय निपुण भारत मिशन विजन एवं रणनीति कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। बच्चों के निपुण बनाने के तरीकों पर चर्चा हुई। निपुण भारत मिशन में सबको तत्परता से कार्य करने की अपील की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडेय द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव ने कहा कि निपुण भारत मिशन के तहत प्रत्येक बालक को कक्षा-3 तक बुनियादी भाषा व गणितीय दक्षता से निपुण बनाना ही हमारा लक्ष्य है, जिसके लिए विभाग निरंतर ठोस और प्रभावी कदम उठा रहा है।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहाकि शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति की नींव है। निपुण भारत मिशन के माध्यम से हम बच्चों की आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक क्षमता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक निर्णायक कदम उठा रहे हैं।
इस दिशा में सभी शिक्षकों और अधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। डायट प्राचार्य उप शिक्षा निदेशक अनिल कुमार सिंह ने कहाकि डिजिटल संसाधनों का प्रयोग करके शिक्षण अधिगम को रुचिकर बनाया जा सकता है तथा बाल वाटिका के संचालन में आने वाली चुनौतियों और उसके निराकरण पर अपना विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कुशीनगर के खंड शिक्षा अधिकारी विजयपाल नारायण त्रिपाठी, बीईओ सदर देवमुनि वर्मा, प्रभात चंद्र राय, एसआरजी उपेंद्र उपाध्याय, राज्य परियोजना कार्यालय की लतिका गुप्ता, करिश्मा आदि ने निपुण भारत मिशन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें