फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शिक्षकों ने मेडिकल सुविधा, जीपीएफ भुगतान की मांग की

Mon, 04 Aug 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट की बैठक में उठाया मुद्दा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट की बैठक रविवार को बाबा राघव दास दास इंटर कालेज नई कालोनी में हुई। इसमें पुरानी पेंशन, तदर्थ प्रधानाध्यापकों के विनियमितिकरण समेत अनेक समस्याओं पर विचार किया गया। मांगो पर विचार नहीं करने पर शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। बैठक की अध्यक्षता बैकुंठनाथ कुशवाहा ने की।
प्रान्तीय उपाध्यक्ष कामेश्वर पाण्डेय जी ने कहाकि पुरानी पेंशन योजना लागू करना, तदर्थ प्रधानाचायों का विनियमितीकरण राज्य कर्मचारियों की भांति माध्यमिक शिक्षकों को मेडिकल सुविधा, जुलाई से शिक्षा सत्र शुरू करना, बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन के पारिश्रमिक का भुगतान करने के लिए संगठन संघर्षरत है। उन्होंने कहाकि सेवानिवृत्त शिक्षकों के जीपीएफ का भुगतान अभी तक नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

प्रदेश मंत्री दिग्विजयनाथ सिंह ने कहा कि संगठन जनपदीय और प्रांतीय समस्याओं को लेकर संघर्ष करता रहेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर 28 अगस्त को, संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पर 16 सितम्बर 2025 को और नवंबर में शिक्षा निदेशक के लखनऊ शिविर कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक को संरक्षक कवीन्द्रनाथ पाण्डेय, कोषाध्यक्ष गोपाल प्रसाद, जिलामंत्री डॉ विनय कुमार तिवारी, प्रदीप कुमार, गुलाब यादव आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

इस दौरान रामदरश सिंह, शिवशंकर राय, दीनानाथ यादव के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर प्रमोद कुमार यादव, रामशरण केसरवानी, अन्नपूर्णा पाण्डेय, जया मिश्रा, संजय कुमार, अनुज सिंह, सत्यपाल सिंह, दिनेश भूषण सिंह, अगमस्वरूप कुशवाहा, विशुन देव यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें