गुमसुम बैठै आरुष के परिजन स्रोत जागरुक पाठक
बरहज/भलुअनी। कस्बे के पटखौली वार्ड निवासी योगेश गोंड़ के नौ वर्षीय पुत्र आरुष गोंड़ के शव की तलाश दूसरे दिन रविवार को बारिश की वजह से सरयू नदी में तलाश संभव नहीं हो सका।
भलुअनी कस्बा के पटखौली वार्ड निवासी आरुष गोंड़ 16 अप्रैल की शाम घर से रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था। मामले में पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज करते हुए घटना की इतिश्री कर ली थी। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद पुलिस ने शनिवार हो हत्याकांड से पर्दा उठा दिया था। खुलासा के 36 घंटे बाद भी आरुष का शव बरामद नहीं हो सका है। पिछले दिनों दो दिन से बरहज के गौरा घाट पर पुलिस सरयू नदी खंगलवा रही है। इंस्पेक्टर भलुअनी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि शव की तलाश कराई जा रही है। संवाद