फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खेत में मिला शिक्षक का शव, हत्या की आशंका

Thu, 25 Sep 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
भटनी में शिक्षक के शव की जांच करती फोरेंसिक टीम।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भटनी। क्षेत्र के चांदपार गांव के पास खेत में बुधवार की सुबह 42 वर्षीय शिक्षक आकाश प्रताप सिंह का शव मिला। वह खुखुंदू थाना क्षेत्र के परसिया अभिलाष गांव के रहने वाले थे।मंगलवार की शाम को सारनाथ जाने के लिए घर से पैदल निकले थे।
लोगों ने उन्हें देर शाम तक चांदपार चौराहे पर देखा था। परिजनों ने चेहरे पर चोट के निशान को देखकर हत्या की आशंका जाहिर करते हुए आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है। शव मिलने के बाद चर्चाओं का बाजार भी गर्म है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, खुखुंदू थाना क्षेत्र के परसिया अभिलाष गांव निवासी आकाश प्रताप सिंह शिक्षक थे। वह एक निजी स्कूल में पढ़ाने के साथ बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाते थे। इसके चलते सुबह ही घर से निकल जाते थे और रात में लौटते थे। मंगलवार की शाम करीब चार बजे वह पत्नी शशिकला सिंह से सारनाथ जाने की बात कहकर पैदल ही भटनी रेलवे स्टेशन के लिए निकल पड़े। चांदपार चौराहे पर एक दुकान से फल खरीदा और अन्य दुकान पर मोमोज खाया। इसके बाद कहीं चले गए।
बुधवार की सुबह खेत की तरफ निकली महिलाओं ने शव देखकर शोर मचाया। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जुट गई। किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे सीओ भाटपाररानी आदित्य कुमार, प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने शव को कब्जे में ले लिया। लोगों से पूछताछ में शव की पहचान शिक्षक आकाश प्रताप सिंह के रूप में हुई। एसपी के निर्देश पर पहुंचे फॉरेंसिक टीम ने मौक से जरूरी साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

आकाश के भाई विकास प्रताप सिंह, पत्नी शशिकला सिंह, बेटे रुद्र प्रताप व बेटी नाव्या सिंह शव से लिपट दहाड़े मारकर रोने लगे। नाक पर चोट और खून को देख परिजनोंं ने हत्या की आंशका जताई। भाटपाररानी के क्षेत्राधिकारी आदित्य कुमार ने बताया कि खेत में शिक्षक का शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें