डीआईओएस कार्यालय पर आयोजित धरने को जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह ने संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश नेतृत्व केे आह्वान पर जिला इकाई ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में धरना दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित 20 सूत्रीय मांगपत्र एडीआईओएस को दिया गया। इसमें 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों को जीपीएफ, पुरानी पेंशन योजना, शिक्षकों को स्वास्थ्य लाभ, महिला शिक्षकों को प्रसूति लाभ, विनियमितिकरण का त्वरित लाभ देने की मांग की गई है।
जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि शिक्षक विरोधी सरकारें सत्ता में वापस नहीं आती हैं। शिक्षक नेता ओमप्रकाश शर्मा ने इसके विरूद्ध संघर्ष का सूत्रपात किया है। प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य ध्रुवनाथ मिश्रा ने कहा कि शिक्षा, शिक्षक, शिक्षार्थी का हित होगा, तभी समाज और राष्ट्र का विकास होगा। श्रीप्रकाश राय ने कहा कि शिक्षा का निजीकरण किया जा रहा है
पूर्व मंडलीय मंत्री उमाशंकरलाल श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षकों की एकजुटता से हर उपलब्धि हासिल हो जाएगी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला मंत्री दिनेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि जब-जब शिक्षक जगा है, व्यवस्था परिवर्तन हुआ है। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित 20 सूत्रीय ज्ञापन एडीआईओएस रामहजूर प्रसाद को दिया गया।