फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक खुदकुशी मामला : दो कर्मचारियों को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया

Sun, 01 Mar 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय मदरसन के शिक्षक कृष्णमोहन सिंह की खुदकुशी मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। गोरखपुर पुलिस ने बीएसए कार्यालय के डीवीआर की हार्डडिस्क बदलने के मामले में दो लोगों को पूछताछ के लिए तलब किया है। इससे बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


शिक्षक कृष्णमोहन सिंह के बीएसए कार्यालय में 20 फरवरी को आने और बीएसए शालिनी श्रीवास्तव से मिलने का दृश्य कार्यालय के डीवीआर में रिकॉर्ड हो गया था। जानकारी के अनुसार शासन व जिलास्तरीय जांच टीम ने इस रिकॉर्ड को देखा। शासन की जांच टीम इसका बैकअप पेन ड्राइव में भी ले गई। इसके अगले दिन बीएसए कार्यालय पहुंची गोरखपुर पुलिस को डीवीआर में 20 फरवरी का रिकॉर्ड नहीं मिला। करीब पांच घंटे कार्यालय में जमी रही पुलिस ने रिकॉर्ड नहीं मिलने का राज उगलवा लिया। पता चला कि एक कर्मचारी ने डीवीआर की हार्डडिस्क बदली है। वहीं एक अन्य कर्मचारी ने नई हार्डडिस्क का इंतजाम किया है। बताया जा रहा है कि इसका भुगतान किसी अन्य कर्मचारी ने किया है। सूत्रों के मुताबिक इसको गंभीरता से लेते हुए गोरखपुर पुलिस ने चिह्नित कर्मचारी को शुक्रवार को उसके एक दोस्त के जरिए बुलवाया और पूछताछ के लिए गोरखपुर ले गई। करीब चार घंटे की पूछताछ के दौरान इस कर्मचारी ने कुछ लोगों के नाम बताए हैं। इस पर पुलिस गंभीरता से काम कर रही है। रविवार को पुलिस ने दो कर्मचारियों को गोरखपुर बुलवाया है। इन कर्मचारियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस की जांच की दिशा तय होगी। हालांकि विभागीय अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। दूसरी तरफ माना जा रहा है कि पुलिस सीधे कार्यालय पहुंचकर पूछताछ करने की बजाय कर्मचारियों को बुलवाकर पूछताछ करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें