फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका के खातों से जालसाजों ने उड़ाए 1.33 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षिका के खातों से जालसाजों ने उड़ाए 1.33 लाख
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। जालसाजों द्वारा प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका के दो खातों से एक लाख 33 हजार पांच सौ रुपये उड़ाने का मामला प्रकाश में आया है। शिक्षिका का आरोप है कि जब वह इसकी शिकायत करने कोतवाली पहुंची तो उसे एक सिपाही द्वारा मामला साइबर सेल का कहते हुए भगा दिया गया। बाद में पीड़िता ने सीओ से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

खामपार क्षेत्र के भिंगारी बाजार के निशानियां पैकौली गांव निवासी मात्रिकेश पांडेय की पत्नी सीमा पांडेय नगर के एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका हैं। सीमा का एसबीआई व सेंट्रल बैंक में खाता है। जालसाजों 30 मई से 10 जून के बीच दोनों बैंकों के खातों से एक लाख 33 हजार पांच सौ रुपये निकाल लिए गए। इसका संदेश भी उन्हें नहीं मिला। कोतवाल अश्वनी कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामला साइबर सेल का है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें