फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालसाजों ने शिक्षक के खाते से निकाल लिए एक लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
रकम निकालने बैंक पहुंचने पर पीड़ित को हुई जानकारी
विज्ञापन

भटनी। जालसाजों द्वारा शिक्षक के खाते से एक लाख रुपये निकालने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी पर पीड़ित ने केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक और पुलिस से इसकी शिकायत की है। बैंक कर्मियों ने बताया है कि रुपये आधार कार्ड से निकाले गए हैं। बैंक में रजिस्टर्ड नंबर बंद होने से शिक्षक को रकम निकलने की जानकारी नहीं हो सकी। शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

भटनी नगर के हतवा तिवारी टोला निवासी शशिकांत यादव बाईपास रोड स्थित एनएस पब्लिक स्कूल में पढ़ाते है। उनका नगर के केनरा बैंक में खाता है। जिसमें एक लाख छह हजार रुपये जमा थे। शिक्षक शुक्रवार को 10 हजार रुपये निकालने केनरा बैंक पहुंचा। निकासी पर्ची कैशियर को देने पर उसने खाते में छह हजार रुपये होने की बात बताई। यह सुन शिक्षक के परेशान हो उठे। वह भाग कर शाखा प्रबंधक के चेंबर में पहुंचे। जांच में 27 मार्च से 16 अप्रैल के बीच खाते से कई बार में कुल एक लाख रुपये निकाले जाने का रिकार्ड मिला। रुपये आधार कार्ड से निकाले जाने की बात कही गई। पीड़ित ने बताया कि उसने बैंक में कभी आधार कार्ड का उपयोग नहीं किया है। उसने एटीएम और चेकबुक भी जारी नहीं कराया है। एसओ भीष्मपाल सिंह यादव ने बताया कि शिकायत मिली है। बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बंद होने से दिक्कत हुई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें