फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में आंधी-बारिश से नौ की मौत, मृतक के परिजनों को सीएम योगी देंगे राहत राशि

Mon, 20 Apr 2020 11:36 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
gorakhpur weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रविवार की शाम हुई ओलों के साथ बारिश, बिजली और आंधी ने नौ लोगों की जान ले ली। मरने वालों में गोरखपुर और देवरिया के तीन-तीन, संतकबीरनगर के दो और कुशीनगर का एक शख्स शामिल है।
विज्ञापन


बिगड़े मौसम ने फसल को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजली गिरने से दिवंगत लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की राहत राशि उपलब्ध कराने की के निर्देश दिए हैं।

देवरिया में बिजली गिरने से तीन लोगों की जान गई। भाटपाररानी के बड़कागांव दुबे गांव में खेत में काम करने के दौरान बिजली गिरने से कृष्णावती देवी पत्नी कृष्णा यादव की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा झुलस गया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में कुलदीप (25) और रूद्रपुर जमींरा गांव में संजीवनी (18) पुत्री गिरिजेश त्रिपाठी की भी बिजली गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन


संतकबीरनगर में बारिश के दौरान बिजली गिरने से महुली के जिगिना गांव निवासी 64 वर्षीय राजमती देवी पत्नी लाला और कोल्हुआ गांव में गिरीश चन्द्र राजभर (55) की मौत हो गई। उधर, कुशीनगर में थाना क्षेत्र के परसौनी गांव में बिजली गिरने से अपनी दुकान पर बैठीं मीना देवी (45) पत्नी बिल्लर चौहान की मौत हो गई, जबकि पास बैठीं रामकली देवी (55) झुलस गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें