देवरिया। जिले में मंगलवार की सुबह पुलिस ने गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान चलाकर लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। पुलिस टीमों ने सुबह टहलने निकले बुजुर्गों और अन्य लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव जाने। वहीं, स्कूल और कोचिंग जाने वाली बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार, एसपी अभिजित आर. शंकर के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। पुलिस ने पार्कों, स्टेडियमों, प्रमुख मार्गों और मंदिरों के आसपास गश्त की। एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन 1090 और आपातकालीन सेवा 112 की जानकारी दी। सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच भी की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। संवाद